Ranji Trophy में जारी मोहम्मद शमी का तूफान, क्या दूसरे टेस्ट में मिलेगा मौका?
Sandesh Wahak Digital Desk: कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा।
टीम इंडिया को सिर्फ 124 रन का लक्ष्य चाहिए था, लेकिन साइमन हार्मर की घातक गेंदबाज़ी ने भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। तीन दिन में समाप्त हुए इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से अपने नाम किया।
हार्मर इस जीत के सबसे बड़े हीरो बने, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा की नाबाद 55 रन की पारी ने मैच का रूख बदल दिया। दूसरी ओर, घरेलू क्रिकेट में मोहम्मद शमी लगातार शानदार प्रदर्शन कर सिलेक्टर्स के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं मोहम्मद शमी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किए जाने पर चयनकर्ताओं की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। वजह—शमी की बेहतरीन फॉर्म।
शमी ने रणजी ट्रॉफी के सिर्फ दो मुकाबलों में 15 विकेट हासिल कर अपनी फिटनेस और लय दोनों साबित कर दी थी।
अब असम के खिलाफ भी उन्होंने गेंद से आग उगलाई। बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने:
-
23.2 ओवर
-
64 रन
-
3 विकेट
उनके साथ सूरज सिंधु जायसवाल ने भी तीन विकेट झटके, जिसके दम पर असम की टीम 200 रन पर ढेर हो गई।
क्या शमी दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे?
शमी इस समय भारत की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए सीधे दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
हालांकि, टीम की हार और शमी की शानदार फॉर्म को देखते हुए यह बिल्कुल नामुमकिन भी नहीं है कि उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया जाए।
भारत पहले टेस्ट की हार के बाद दवाब में है और चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में शमी की फॉर्म टीम मैनेजमेंट को दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकती है।
Also Read: WPL 2026: आ गया शेड्यूल, BCCI ने लगाई मुहर, 7 जनवरी से होगी लीग की शुरुआत

