पति से तलाक की अफवाहों पर छलका मोनाली ठाकुर का दर्द, नए गाने से बताई जुदाई की वजह
Sandesh Wahak Digital Desk: अपनी दिल छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह अपने पति, स्विट्जरलैंड के बिजनेसमैन माइक रिक्टर से अलग रह रही हैं।
इन तलाक की अफवाहों के बीच, मोनाली ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि उन्होंने अपनी जुदाई की वजह दुनिया को बताई है। 8 सितंबर को, मोनाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘एक बार फिर’ की एक झलक शेयर की, जिसका टाइटल ‘द रीज़न’ है। इस वीडियो में वह काफी परेशान और भावुक नजर आ रही हैं, जिसमें भावनात्मक और शारीरिक शोषण को दिखाने वाले दृश्य भी हैं।
मोनाली ने इस गाने को अपना अब तक का सबसे पर्सनल गाना बताया है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन तलाक की अफवाहों के बीच इस तरह के इमोशनल वीडियो को शेयर करना कई सवाल खड़े करता है। सिंगर ने माइक रिक्टर से 2017 में शादी की थी, और अब इस पोस्ट के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह गाना ही उनके अलग होने की असली वजह है। फिलहाल, मोनाली और उनके पति दोनों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Also Read: कौशल विकास योजनाओं से बढ़ रहे रोजगार के अवसर, युवाओं को मिल रहा लाभ

