Moradabad News: अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 101 किलोग्राम गांजा बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 101 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- जुल्फिकार अली पुत्र अशफाक हुसैन, निवासी ग्राम फैजनगर, थाना भुता, जनपद बरेली।
- नरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह, निवासी भोगपुर मिठौनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद।
- नितिन कुमार पुत्र स्वर्गीय हरस्वरूप सिंह, निवासी रामेश्वर कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, गली नंबर 09, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद।
बरामदगी:
- 101 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये)।
- 03 मोबाइल फोन।
- 4,200 रुपये नकद।
- 01 क्रेटा कार (नंबर यूपी 15-सीई-7551)।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समय:
- स्थान: पैपटपुरा रोड, मंडी समिति के निकट, संतोषपुरी आश्रम मोड़।
- दिनांक एवं समय: 5 फरवरी 2025, दोपहर 1:17 बजे।
गत कुछ दिनों से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि उड़ीसा, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, बरेली, श्री अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी।
सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम में शामिल उपनिरीक्षक राशिद अली, मुख्य आरक्षी संदीप, मुख्य आरक्षी नितिन, मुख्य आरक्षी सुनित, आरक्षी संजय यादव एवं चालक मनोज कुमार अवस्थी ने संदिग्ध वाहन को रोककर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अपराधी का कबूलनामा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का हिस्सा हैं।
जुल्फिकार अली ने बताया कि वह उड़ीसा के कटक में दीपक नामक व्यक्ति से गांजा खरीदता था। दीपक आमतौर पर रेलवे स्टेशन कटक, उड़ीसा पर मिलता था। गिरोह के सदस्य ट्रकों की नंबर प्लेट बदल-बदलकर गांजा की तस्करी करते थे।
यह उच्च गुणवत्ता वाला गांजा है, जो अन्य गांजे की तुलना में अधिक नशीला होता है और इसकी कीमत 10 गुना अधिक होती है। गिरोह दिल्ली, नोएडा, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा सहित कई जिलों में गांजा सप्लाई करता था।
27 जनवरी 2025 को जुल्फिकार अली ने लगभग 1.51 क्विंटल गांजा मंगाया था, जिसमें से 40 किलोग्राम कमरूद्दीन (निवासी सिरसा खुमार, थाना कोतवाली, अमरोहा देहात) एवं 10 किलोग्राम अरुण (निवासी आदर्श कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस) को बेचा था। शेष 101 किलोग्राम गांजा दिल्ली में किसी महिला को डिलीवर करने के लिए ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद में मु०अ०सं० 91/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई थाना मझोला पुलिस द्वारा की जाएगी।
Also Read: Azamgarh News: आजमगढ़ डाकघर में सीबीआई का छापा, रिश्वत लेते तीन लोग गिरफ्तार

