Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल से फरार, डाॅक्टरों की निगरानी में होना था गर्भपात

Moradabad News: मुरादाबाद में 22 सप्ताह की गर्भवती रेप पीड़िता ने महिला अस्पताल से गर्भपात कराए बिना ही चलने का फैसला कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों को चौका दिया। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट और पुलिस को सौंप दी है।

निजी अस्पताल में गर्भपात की इक्छा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने निजी अस्पताल में गर्भपात कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में कोई लिखित पत्र नहीं मिला। विभाग ने कहा कि पीड़िता ने अधिकारियों को ऐसा कुछ नहीं बताया और अस्पताल से जाने के बाद भी उनसे संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई।

कोर्ट ने दी थे अनुमति

दरअसल हाईकोर्ट ने न्यायाधीश की शक्तियां सीजेएम कोर्ट को निहित करते हुए 18 सप्ताह की गर्भवती पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी थी। इसके तहत भ्रूण सुरक्षित रखने और डीएनए सैंपल लेने की भी अनुमति मिली थी। 22 अक्टूबर को पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो स्त्री रोग विशेषज्ञों, एक फिजिशियन, एक एनेस्थेटिस्ट और एक सर्जन की देखरेख में रखा गया। जिसके बाद 23 अक्टूबर की रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खबर मिली कि पीड़िता अस्पताल से चली गई है। इसके बाद विभाग ने मामला सीजेएम कोर्ट और पुलिस को सौंप दिया।

पिछला मामला और आगे की प्रक्रिया

आपको बताते चलें कि, करीब एक माह पहले, मुगलपुरा क्षेत्र की युवती ने मुगलपुरा थाने में नागफनी क्षेत्र के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पीड़िता गर्भवती हो गई थी और अनचाहा गर्भ गिराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी सीजेएम कोर्ट ने 21 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान पीड़िता को निजी अस्पताल में गर्भपात की अनुमति देने का आदेश दिया। हालांकि, शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी, और अब अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी। अदालत ने इस दिन पीड़िता के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र को स्वीकार करने की प्रक्रिया तय की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता के अस्पताल से जाने की घटना पर जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार ही होगी।

 

Also Read: Jaunpur News: लिफ्ट में फंसीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अस्पताल में मचा हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.