Most Dot Balls in IPL 2025: इन 5 गेंदबाजों के आगे एक-एक रन को तरसे हैं बल्लेबाज
Most Dot Balls in IPL 2025: आमतौर पर, टी20 प्रारूप बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है. लेकिन इस IPL सीजन गेंदबाजों का भी बोलबाला रहा है. और गेंदबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया है.

राजस्थान तो लगातार 3 मैच जीतते जीतते हारी, क्योंकि सामने वाली टीम के गेंदबाजों ने लगातार डॉट गेंदें डालकर दबाद बढ़ा दिया था. तो चलिए आपको बताते हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट गेंदें डालने वाले टॉप 5 गेंदबाज कौन हैं.
1- मोहम्मद सिराज (GT)

पिछले साल आरसीबी के लिए खेल रहे मोहम्मद सिराज इस साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक खेले 8 मैचों में 32 ओवर डाले हैं, जिनमें 93 डॉट गेंदें डाली हैं.
2- खलील अहमद (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने इस सीजन 93 गेंदें डॉट डाली हैं. 9 मैचों में उन्होंने कुल 32 ओवर डाले हैं, जिसमें 288 रन खर्चे हैं.
3- जोश हेजलवुड (RCB)

राजस्थान के सामने पिछले मैच में उन्होंने 19वां ओवर डाला और सिर्फ 1 रन दिया. हेजलवुड ने इस सीजन अभी तक 9 मैचों में 32.5 ओवर डाले हैं, जिनमें 93 गेंदें डॉट डाली हैं.
4- जोफ्रा आर्चर (RR)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने 9 मैचों में अभी तक 87 गेंदें डॉट डाली हैं.
5- प्रसिद्ध कृष्णा (GT)

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 31 ओवर डाले हैं और 226 रन दिए हैं. कृष्णा ने 85 डॉट गेंदें अभी तक डाली हैं.
Also Read: IPL 2025: ये रहा ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’, सुपरमैन की तरह हवा में उड़ा SRH का खिलाड़ी

