MP Accident: रायसेन में एमयूवी पलटने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क के किनारे, भोजनालय के पास हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में पटना से इंदौर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

खबर का अपडेट जारी है…

 

 

Also Read: बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत 8 ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.