सपा सांसद रामजी लाल सुमन सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, करणी सेना पर टायर फेंकने का आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए, जब उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे आगरा से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे और उनका काफिला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय पुलिस के अनुसार, जैसे ही काफिला टोल प्लाजा के निकट पहुंचा, वहां बड़ी संख्या में करणी सेना और क्षेत्रीय महासभा के पदाधिकारी एकत्रित थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं।

हालांकि इस हादसे में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन काफिले में शामिल कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टकराव के कारण मौके पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, करणी सेना सांसद रामजी लाल सुमन के एक विवादित बयान को लेकर नाराज है, जो उन्होंने ऐतिहासिक व्यक्तित्व राणा सांगा को लेकर दिया था। इसी बयान के विरोध में संगठन के लोग गभाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Also Read: UP News: CM योगी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.