MTV Roadies XX: MTV रोडीज XX में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच तीखी झड़प, रोती नजर आईं नेहा धूपिया !
MTV Roadies XX: MTV रोडीज XX के नए प्रोमो ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में एमटीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस प्रोमो में रोमांच, टास्क, धोखा और जबरदस्त लड़ाइयों की झलक देखने को मिली। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं एल्विश यादव और प्रिंस नरूला की खतरनाक लड़ाई ने। दोनों के बीच इतनी तीखी बहस हुई कि मामला एक-दूसरे को धमकी देने तक पहुंच गया।
एल्विश यादव और प्रिंस नरूला में हुई जोरदार बहस

प्रोमो में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट्स जबरदस्त स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को चेतावनी देने लगे। बातचीत की शुरुआत तब हुई जब एल्विश ने प्रिंस से कहा, “संभाल लो अपना टाइम भाई।” इस पर प्रिंस ने जवाब दिया, “संभाला हुआ है भाई।” इसके बाद बहस तेज होती गई और एल्विश ने प्रिंस को ताना मारते हुए कहा, “तुम्हारा कुछ नहीं चल रहा है, तुम्हारे जैसे सांप होते हैं जिनका केस लग रखा है।” जवाब में प्रिंस ने कहा, “सांप तेरे पे केस लग रखा है, हमारे पे नहीं।”
लड़ाई के दौरान नेहा धूपिया की आंखों से छलके आंसू

प्रोमो में आगे दिखाया गया कि दोनों के बीच बहस और ज्यादा उग्र हो गई। एल्विश ने गुस्से में कहा, “रेपटे देंगे ना।” इस पर प्रिंस ने जवाब दिया, “तू रेपटे दे कर दिखा, मैं ऐसे रेपटे दूंगा तुझे समझ नहीं आएगा।” इस लड़ाई का असर इतना ज्यादा हुआ कि नेहा धूपिया भावुक होकर रोने लगीं। वहीं, शो में आगे एक कंटेस्टेंट ने बाहर होने का फैसला किया।
रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया के बीच हुआ टकराव

इस ड्रामे के बीच एक और बड़ा मोड़ तब आया जब रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया में बहस हो गई। रिया नेहा पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि वह शो में ज्यादा स्क्रीन टाइम लेने की कोशिश कर रही हैं। दोनों के बीच बहस ने माहौल को और भी गरमा दिया।
बता दे, एमटीवी रोडीज XX के इस प्रोमो ने यह साफ कर दिया है कि आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि यह लड़ाई शो में किस दिशा में जाती है।
Also Read: Rakhi Sawant: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, इस वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

