मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि बनी एकता का मंच, लखनऊ में जुटी साहित्य, कला और समाजसेवा की त्रिवेणी

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, ‘नेता जी’ और ‘धरतीपुत्र’ के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव अवार्ड एवं सम्मान समारोह 2025’ का भव्य आयोजन लखनऊ स्थित बौद्ध शोध संस्थान ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

देशभर की हस्तियों ने की शिरकत

समारोह के संयोजक और आईरिस फिल्म क्रिएशन के निदेशक व समाजवादी सांस्कृतिक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव नौशाद अली राहत ने बताया कि इस भव्य आयोजन में देशभर से साहित्य, संगीत, समाजसेवा और कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर इसे और भी यादगार बना दिया। उन्होंने बताया कि इन नामचीन हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्रमुख अतिथि और संचालन

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में प्रख्यात कवि एवं पूर्व सांसद डॉ. उदय प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, दिनेश सहगल, और पूजा शुक्ला शामिल थीं।

  • संयोजक: नौशाद अली राहत
  • स्वागतकर्ता: श्रवण कुमार यादव
  • अध्यक्षता: समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी काशीनाथ
  • संचालन: मशहूर एंकर खलील खान

सम्मानित प्रमुख हस्तियां (कला, साहित्य, समाजसेवा)

 

क्षेत्र सम्मानित हस्ती
साहित्य/कला/संस्कृति डॉ. उदय प्रताप सिंह (प्रख्यात कवि एवं पूर्व राज्यसभा सांसद), शायर व पूर्व पुलिस अधिकारी हबीबुल हसन, वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे, समाजवादी गायक अच्छेलाल सोनी, कवि व पूर्व पुलिस अधिकारी मो. अली साहिल, गीतकार नौशाद खान, बनारस के प्रसिद्ध कथक कलाकार पं. अनुज मिश्रा, लखनऊ घराने के शास्त्रीय गायक व संगीत निर्देशक उस्ताद गुलशन भारती, अंतरराष्ट्रीय शायर नदीम फर्रुख, रंगमंच के निर्देशक व लेखक सुरेश लहरी, कथक कलाकार नेहा मिश्रा, अभिनेता जिया खान, फिल्म अभिनेत्री अनिता सहगल, अभिनेता गौरव कुमार, अभिनेता सत्येन्द्र सिंह यादव (हीरो भैया)
समाजसेवा/शिक्षा समाजसेवी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी राजन पांडेय (अयोध्या), इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं रक्तदाता कुदरतुल्लाह खान, सज्जादा नशीन कुतुब-ए-अवध शेख राशिद अली मिनाई, राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ के संस्थापक संजीव पोरवाल, शिक्षाविद् वागीश दिनकर वाजपेयी (सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन), किन्नर समाज की समाज सेविका पायल सिंह, समाजसेवी आकिब कमाल बनारस, समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह बाराबंकी
फिल्म/मीडिया फिल्म और टीवी अभिनेत्री सविता करवार, फिल्म व थिएटर अभिनेता शरद राज सिंह, आरजे एवं एसपी टीवी हेड नवेद अहमद सिद्दीकी, डाक्टर साकेत चतुर्वेदी, संजय यादव (काशी नाथ ग्रूप आफ एजूकेशन), लोकगायक धर्मेंद्र सोलंकी
मनोरंजन गायक प्रदीप अली, हास्य कलाकार राजीव निगम

 

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में मनोरंजन और संगीत का भी विशेष रंग देखने को मिला। बॉलीवुड स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव निगम, ‘सा रे गा मा पा’ और ‘इंडियन आइडल 9’ की गायिका फराह नाज, गायक श्याम, संजय यादव, भोजपुरी अभिनेता साहिल सिद्दीकी, गायक बिजेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, गायक-अभिनेता राज यादव, गजल गायक प्रदीप अली, फिल्म अभिनेता अभय राज यादव, संग्राम सिंह पटेल, लोकगायिका ऋचा जोशी और कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

समारोह का उद्देश्य

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक नौशाद अली राहत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह न केवल “धरतीपुत्र” मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को समर्पित है, बल्कि समाज में एकता, इंसानियत और रचनात्मकता को सशक्त करने का माध्यम भी है।

Also Read: गुजरात में भाजपा के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को होगा कैबिनेट विस्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.