दिलजीत दोसांझ के समर्थन वाली पोस्ट हटाने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: वयोवृद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत दोसांझ के समर्थन में लिखी गई अपनी विवादित पोस्ट हटाने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है। जर्मन वैज्ञानिक और दार्शनिक जॉर्ज क्रिस्टोफ लिचटेनबर्ग को उद्धृत करते हुए शाह ने एक गहन संदेश साझा किया।

नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- सच की मशाल लेकर भीड़ में से गुजरना लगभग असंभव है बिना किसी की दाढ़ी जलाए। यह टिप्पणी उनके हटाए गए पोस्ट के बाद मिली प्रतिक्रियों पर प्रतीकात्मक प्रहार लगती है।

क्या था विवाद

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने पर विवाद खड़ा हो गया है। नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन करते हुए लिखा था, मैं दिलजीत के साथ खड़ा हूं… कास्टिंग का फैसला डायरेक्टर ने किया था। ये गुंडे भारत-पाक के लोगों के बीच रिश्ते खत्म करना चाहते हैं।

क्यों हटाया पोस्ट

नसीरुद्दीन शाह सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करने के एक दिन बाद ही पोस्ट डिलीट कर दिया। उनको लेकर ट्रोलर्स ने किया था ‘पाकिस्तान चले जाओ’ जैसे कमेंट्स। 74 वर्षीय अभिनेता ने साफ किया कि मेरे पाकिस्तान में रिश्तेदार और दोस्त हैं, मैं उनसे मिलता रहूंगा। जो कहेंगे ‘पाकिस्तान चले जाओ’, मेरा जवाब ‘तुम कैलाश चले जाओ।’

Also Read: UP: बिजली निजीकरण के खिलाफ हड़ताल, हजारों कर्मचारी सड़कों पर, सरकार को दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.