राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ: ब्रजभूषण पांडेय बने विशुनपुरा के निर्विरोध अध्यक्ष, अरुण गोविंद राव को मंत्री की जिम्मेदारी

पडरौना (कुशीनगर)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विशुनपुरा ब्लॉक इकाई का गठन शनिवार को बीआरसी विशुनपुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए इस चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी

महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में नई टीम की घोषणा की गई, जिसका विवरण निम्नवत है।

  • अध्यक्ष: ब्रजभूषण पांडेय
  • मंत्री: अरुण गोविंद राव
  • कोषाध्यक्ष: अमितेश
  • वरिष्ट उपाध्यक्ष: रविभूषण भारती
  • उपाध्यक्ष: राहुल मिश्र, अशोक यादव, धनंजय तिवारी व भानु प्रताप
  • संगठन मंत्री: यशवंत सिंह व सुजीत पांडेय
  • मीडिया प्रभारी: नसीम अहमद

शपथ ग्रहण और संकल्प

मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजभूषण पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा “राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि शिक्षक, शिक्षार्थी और समाज के हितों की रक्षा करने वाली विचारधारा है। ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक की समस्या का समाधान पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।”

चुनाव प्रक्रिया और पर्यवेक्षण

यह चुनाव गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला और जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला प्रतिनिधि वरुण राय, रामकोला ब्लॉक अध्यक्ष केशव गोविंद राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और जनपद स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: कुशीनगर: डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.