NEET 2025: लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने मारी बाज़ी, ऑल इंडिया रैंक 36 के साथ बने शहर के टॉपर
Sandesh Wahak Digital Desk : NEET 2025 के नतीजों में लखनऊ ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। शहर के मुक्तेश तन्मय ने ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल कर लखनऊ टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 700 में से 661 अंक अर्जित किए हैं।
मुक्तेश के पिता संजय कुमार और मां निर्मला मिश्रा हैं, जो बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बेहद खुश और गौरवान्वित हैं। मुक्तेश की इस सफलता ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे लखनऊ का मान बढ़ाया है।
इस बार NEET परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी। लखनऊ में 73 परीक्षा केंद्रों पर 35,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि प्रयागराज में 43 केंद्रों पर 20,638 अभ्यर्थी शामिल हुए।
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक और NEET मेंटर डॉ. सुशील द्विवेदी के अनुसार पेपर का स्तर संतुलित था। उन्होंने बताया कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान थीं, जबकि फिजिक्स के सवालों ने छात्रों को खूब सोचने पर मजबूर किया। खासकर न्यूमेरिकल और थ्योरी आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही।
NEET 2025 में कुल 720 अंकों की परीक्षा हुई, जिसमें:
- फिजिक्स: 45 प्रश्न
- केमिस्ट्री: 45 प्रश्न
- बायोलॉजी: 90 प्रश्न (प्राणिविज्ञान और वनस्पति विज्ञान से 45-45 प्रश्न)
इस बार कटऑफ रहा ऊंचा
NEET 2025 में कटऑफ सामान्य वर्ग (जनरल) और EWS कैटेगरी के लिए 162 अंक (22.5%) रहा। वहीं, OBC, SC और ST वर्ग के लिए यह 127 अंक (17.64%) रहा। इसकी तुलना में 2022 में कटऑफ कम था जनरल वर्ग के लिए 177 अंक (16.25%), जबकि OBC, SC, ST वर्ग के लिए 93 अंक (12.92%)।
Also Read: काशी पहुंचे मोरारी बापू, बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा, बोले- यह सनातन आस्था का विराट स्वरूप

