NEET Free Coaching: आर्थिक तंगी अब नहीं बनेगी डॉक्टर बनने की राह में बाधा, बलरामपुर में परीक्षा के जरिए होगा चयन

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है, तो अब चिंता की बात नहीं। अंबर फाउंडेशन और इंटेलिजेंस कैरियर इंस्टीट्यूट लखनऊ की ओर से संयुक्त रूप से NEET की निःशुल्क कोचिंग के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा बलरामपुर के गैंसड़ी स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में संपन्न हुई, जिसमें बलरामपुर और लखनऊ के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पहल का मकसद है ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना जो नीट की कोचिंग लेने के इच्छुक हैं लेकिन आर्थिक कारणों से ये सपना अधूरा रह जाता है। चयनित छात्रों को 100% मुफ्त कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने सपनों को साकार कर सकें।

बेटियों के लिए IAS और PCS की निःशुल्क कोचिंग

इंटेलिजेंस कोचिंग के संस्थापक डॉ. अल्तमश ने कहा, “हर होनहार छात्र को आगे बढ़ने का समान मौका मिलना चाहिए। हम चाहते हैं कि गांव और कस्बों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का सपना पूरे आत्मविश्वास से देख सकें और उसे पूरा कर सकें।”अंबर फाउंडेशन इससे पहले भी ऐसी पहलों में सक्रिय रहा है, खासकर बेटियों के लिए IAS और PCS की निःशुल्क कोचिंग जैसी योजनाएं चलाकर। इस तरह के प्रयास न सिर्फ छात्रों को अवसर देते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान देते हैं।

Also Read: श्रीनगर के हरवान में ‘ऑपरेशन महादेव’ की बड़ी सफलता, तीन…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.