NEET UG 2025 Result: हनुमानगढ़ के महेश केसवानी बने टॉपर, इंदौर के उत्कर्ष दूसरे स्थान पर

Sandesh Wahak Digital Desk: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आज शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है। इस साल लाखों छात्रों की मेहनत का फल सामने आया, और राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी महेश केसवानी ने ऑल इंडिया टॉप कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर से उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा और एमपी के ही कृषांग जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस बार के टॉप 10 में राजस्थान के कुल चार छात्र शामिल हैं, जिनमें से तीन छात्र कोटा से हैं जो कि नीट की तैयारी के लिए मशहूर शहर माना जाता है। छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स exam.nta.ac.in/NEET, neet.ntaonline.in, exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

इंदौर के 75 छात्रों का रोका गया रिजल्ट

इस बार एक अलग घटना भी सामने आई है। इंदौर में परीक्षा देने वाले 75 छात्रों का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है। इन छात्रों ने शिकायत की थी कि 4 मई को परीक्षा के दौरान आए आंधी-तूफान की वजह से बिजली चली गई थी, जिससे उनका पेपर प्रभावित हुआ। इस संबंध में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने 9 जून को NTA को निर्देश दिया कि इन 75 छात्रों को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Also Read: Lucknow : ’शर्मा चाय वाले’ के बन में निकला कॉकरोच!, कारखाने पर FSDA की टीम ने मारा छापा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.