NEET UG 2026 का चौंकाने वाला रिजल्ट जारी, 720 में किसी को नहीं मिले पूरे अंक, फिर भी बढ़ी कटऑफ

NEET UG 2026 का Result गुरुवार देर रात घोषित कर दिया गया। इस साल करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। खास बात यह रही कि इस बार परीक्षा में एक भी छात्र 720 में से 720 अंक हासिल नहीं कर सका, जबकि पिछले साल कई छात्रों ने फुल मार्क्स हासिल किए थे।

इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए। वहीं, कुल सफल उम्मीदवारों में करीब 58 प्रतिशत लड़कियां हैं।

NEET UG 2026: टॉप स्कोर और अहम आंकड़े

  • टॉप स्कोर: 715/720 (आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल)
  • 700 से अधिक अंक: 19 उम्मीदवार
  • 690 से अधिक अंक: 138 उम्मीदवार
  • 650 से अधिक अंक: 1,492 उम्मीदवार
  • 500 से अधिक अंक: 90,780 उम्मीदवार
  • उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.07 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।

श्रेणीवार इतने उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

  • General: 2.91 लाख
  • OBC-NCL: 5.12 लाख
  • SC: 1.59 लाख
  • ST: 63,716
  • Gen-EWS: 95,026
  • PwBD: 3,666
  • PwD: 303

720 में कोई नहीं, फिर भी कटऑफ इतनी ज्यादा क्यों?

एजुकेटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष केशव अग्रवाल के मुताबिक, 2024 की NEET परीक्षा में 17 छात्रों ने 720 में 720 अंक हासिल किए थे, जबकि करीब 78 हजार छात्रों के 600 से अधिक अंक आए थे। इसके उलट इस साल एक भी छात्र फुल मार्क्स नहीं ला सका और 600 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 11 हजार से भी कम रही।

इसके बावजूद जनरल कैटेगरी की क्वालिफाइंग कटऑफ 715-213 रही, जिसने कई छात्रों को चौंका दिया।

केशव अग्रवाल का कहना है कि जब प्रश्नपत्र कठिन होता है तो टॉप स्कोर और 600+ अंक लाने वाले छात्रों की संख्या घट जाती है। लेकिन इस बार परीक्षा में कुल अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक होने के कारण क्वालिफाइंग कटऑफ नीचे जाने के बजाय ऊपर बनी रही। यानी कठिन पेपर के बावजूद बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के परीक्षा देने का असर कटऑफ पर दिखाई दिया।

Also Read: CBSE के नए नियम लागू, तीसरी भाषा में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.