Kushinagar: ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही, 70 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका वेतन
Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर जनपद में 70 ऐसे कार्यकत्रियों को चिन्हित किया गया है, जिनके कार्यक्षेत्र में लाभार्थियों का ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य शून्य है। इनके क्षेत्र में विभागीय कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। ऐसे सभी 70 आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर रोकते हुए इन्हें नोटिस भी निर्गत किया गया है।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कर रही है। वहां पर ग्राम स्तर पर एडीओ (पंचायत), ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक उन सभी केन्द्रों पर सहयोग के लिए लगाये गये हैं, जिस आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा पोषण ट्रैकर एप उनके मोबाइल फोन में नहीं खुलेगा उस स्थिति में सहयोग में लगाये गये कर्मचारी अपने मोबाइल फोन में एप को डाउन लोड करके उक्त कार्य को पूर्ण करायेंगे।
उपरोक्त कर्मचारी जिन केन्द्रों पर पहुँचेंगे वहाँ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पायी जाती हैं तो उनके विरूद्ध नोटिस निर्गत किया जाएगा। जिन 70 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोका गया है, उन सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रगति में सुधार नहीं लाई जाती है तो उनके विरुद्ध संविदा आधारित सेवा समाप्त करने की कार्यवाही गतिमान कर दी जाएगी।
रिपोर्ट- राघवेंद्र मल्ल
Also Read:

