नेपाल में बिगड़े हालात के बीच प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा

Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में राजनीतिक संकट और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम देश में सोशल मीडिया पर लगे बैन के बाद भड़की हिंसा और उनकी सरकार की नीतियों के खिलाफ बढ़ते असंतोष के बाद उठाया गया है।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों का गुस्सा चरम पर था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री केपी ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवासों पर हमला करते हुए आगजनी और तोड़फोड़ की। इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया गया।

protest in Nepal

मंत्रियों ने भी छोड़ा साथ

प्रधानमंत्री के इस्तीफे से पहले, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया था। कृषि और पशुपालन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह हिंसा से देश की पीड़ा को देखकर पद पर नहीं रह सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही की ओर बढ़ रही है। इससे पहले, गृह मंत्री रमेश लेखक भी इस्तीफा दे चुके थे।

Nepal social media ban

राजधानी में कर्फ्यू, 19 लोगों की मौत

सरकार के खिलाफ ‘जेन-जी’ यानी युवाओं द्वारा शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। सोमवार को हुई हिंसा में कम से कम 19 लोगों की जान गई थी। मंगलवार को भी छिटपुट प्रदर्शनों को देखते हुए काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के जिला प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के आवागमन, प्रदर्शन या सभा पर रोक लगा दी गई है।

Also Read: Jaunpur News: कांग्रेस के आवाहन पर बथुआवर ग्रामसभा में चौपाल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.