ट्रंप से मिलने अमेरिका रवाना हुए नेतन्याहू, भड़का ईरान, दी खतरनाक अंजाम की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने विशेष विमान विंग ऑफ जायन से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन रवाना हो गए हैं। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की खबरें आ रही हैं।

उड़ान भरने से पहले नेतन्याहू ने पत्रकारों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि यह इजरायल और अमेरिका के बीच की अद्वितीय निकटता का प्रमाण है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि वे अमेरिका-ईरान के बीच चल रही वार्ताओं को लेकर इजरायल की विचारधारा और चिंताओं से ट्रंप को रूबरू कराएंगे। बैठक में गाजा युद्ध की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा होगी। नेतन्याहू के अनुसार, उनके सिद्धांत सिर्फ इजरायल ही नहीं, बल्कि दुनिया की शांति के लिए जरूरी हैं।

नेतन्याहू के अमेरिका जाते ही ईरान के तेवर तल्ख हो गए हैं। ईरान ने इस दौरे को कूटनीति के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि अमेरिका को बाहरी दबावों (इजरायल) से हटकर काम करना चाहिए। ईरान ने इजरायल पर आरोप लगाया कि वह मध्य पूर्व में शांति की किसी भी प्रक्रिया का हमेशा विरोध करता रहा है और एक तोड़फोड़ करने वाले की भूमिका निभा रहा है।

Also Read: Bareilly: कागजों की ‘जंग’ में फंसे ग्रामीण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकने को हैं मजबूर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.