इजरायल ने दोहा में एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, नेतन्याहू बोले- अमेरिका की तरह हमने भी आतंकियों को किया खत्म

Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कतर की राजधानी दोहा में की गई सैन्य कार्रवाई (मिलिट्री स्ट्राइक) को सही ठहराया है। नेतन्याहू ने इस हमले की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई से की है।

इजरायल ने दोहा पर हवाई हमला इसलिए किया, क्योंकि उसका आरोप है कि कतर आतंकी संगठन हमास के नेताओं को पनाह और आर्थिक मदद देता है। नेतन्याहू ने दोहा स्ट्राइक की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि हमने भी वही किया है, जो 9 सितंबर, 2001 के हमले के बाद अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को खत्म करने के लिए किया था।

Netanyahu Trump assassination plot

नेतन्याहू ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए साफ शब्दों में कहा, अगर कतर हमास के नेताओं को बचाना चाहता है तो उन्हें शरण देना छोड़ दे, नहीं तो उनका खात्मा तय है। यह माना जाता है कि हमास अपने कई महत्वपूर्ण कामों को दोहा से ही संचालित करता है। इजरायल का मकसद हमास को पूरी तरह से खत्म करना है, और इसीलिए उसने मंगलवार को दोहा पर यह हवाई हमला किया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय इजरायल ने हमला किया, उस समय हमास के नेताओं की एक बड़ी बैठक चल रही थी। खास बात यह है कि इस बैठक में अमेरिका द्वारा दिए गए युद्धविराम प्रस्ताव पर भी चर्चा होने वाली थी। इस हमले के बाद, कतर और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Also Read: Jhansi News: थाना प्रभारी पर मंत्री बेबी रानी मौर्य का सख्त रुख, DGP और गृह विभाग को भेजा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.