New Delhi: रक्षा मंत्री ने खोले ऑपरेशन सिंदूर के राज, जानिए कौन-कौन से हथियार आए काम ?
Sandesh Wahak Digital Desk: देश की रक्षा, संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी सेना की साहसी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर अब संसद में भी गूंज रही है। सोमवार को लोकसभा में जब इस ऑपरेशन पर चर्चा शुरू हुई, तो सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की शहादत को नमन किया और पूरे देश की ओर से वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने इस ऑपरेशन को “ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई” करार देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं था, बल्कि भारत की संप्रभुता, अस्मिता और आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प का निर्णायक प्रदर्शन था।
ऑपरेशन सिंदूर में हुआ अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल ![]()
रक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान की तरफ से हुई उकसावे की कार्रवाई के जवाब में शुरू किया गया। 7-8 मई को भारतीय सेना ने एक सटीक और सफल हमला किया, जिससे पाकिस्तान की रणनीतिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने अपने यूएवी (ड्रोन) सिस्टम और अन्य हथियारों की मदद से भारतीय वायुसेना के बेस और सेना के मुख्यालयों को निशाना बनाया। लेकिन भारत पहले से तैयार था।
राजनाथ सिंह ने बताया कि हमारी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस ग्रिड और काउंटर यूएवी सिस्टम ने पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एस-400 मिसाइल सिस्टम, मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (MR-SAM), आकाश मिसाइल सिस्टम और अन्य आधुनिक एयर डिफेंस टेक्नोलॉजी का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
संसद में दिखा गर्व और गर्जना का भाव
राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान पूरे सदन में गर्व, सम्मान और एकजुटता का माहौल था। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेना हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने में सक्षम है और सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। “सिंदूर की लाली में हमारे सैनिकों का शौर्य है, और यह ऑपरेशन उस शौर्य की सबसे खूबसूरत कहानी है,” राजनाथ सिंह के इन शब्दों ने लोकसभा में मौजूद हर सांसद को भावुक कर दिया।
Also Read: Lucknow News: ऊर्जा मंत्री A.K. शर्मा का बड़ा…


