यूपी में बच्चों की शिक्षा को नई दिशा: ‘नो बैग, नो बर्डन’ के तहत हर स्कूल में बनेगी ‘बाल वाटिका’

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बच्चों को शिक्षा के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए एक नई पहल की है। अब राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए ‘बाल वाटिका’ शुरू की गई है। इस योजना का लक्ष्य है कि तीन से छह साल के बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्य भी सिखाए जाएँ।

बाल वाटिका में खेल-खेल में पढ़ाई

इस पहल के तहत, बच्चों को पारंपरिक तरीकों से पढ़ाने के बजाय कहानियों, गीतों, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनमें सीखने की रुचि पैदा करना है। सरकार का मानना है कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।

2026 तक हर स्कूल में होगी ‘बाल वाटिका’

योगी सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2026 तक प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिकाएं स्थापित की जाएं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह योजना बच्चों की नींव को मजबूत करेगी और उनके व्यक्तित्व का विकास करेगी। बरेली जिले के 15 प्राथमिक विद्यालयों में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जहां रंग-बिरंगी और आकर्षक कक्षाओं में बच्चे नई शिक्षा प्रणाली से जुड़ रहे हैं।

बरेली जिले के ये स्कूल बने आदर्श केंद्र

बरेली जिले के 15 विद्यालयों में रंग-बिरंगे और रोचक माहौल वाली कक्षाओं में बच्चे नई शिक्षा प्रणाली से जुड़ रहे हैं।

  • भुता ब्लॉक का अठाना प्राथमिक विद्यालय
  • बिथरी चैनपुर का रूपापुर प्राथमिक विद्यालय
  • भोजीपुरा का गोटिया मुड़िया हाफिज प्राथमिक विद्यालय
  • मझगवां का चंदनपुर प्राथमिक विद्यालय
  • दमखोदा का मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय
  • रामनगर का लीलौर चाहरम प्राथमिक विद्यालय
  • भदपुरा का अलहैया प्राथमिक विद्यालय
  • फतेहगंज पश्चिमी का पटवाईया प्राथमिक विद्यालय
  • आलमपुर जाफराबाद का मिल्क प्राथमिक विद्यालय
  • क्यारा का पीएम श्री विद्यालय (सिमरा बोरीपुर)
  • फरीदपुर का हरेला प्राथमिक विद्यालय
  • शेरगढ़ का डूंगरपुर प्राथमिक विद्यालय
  • नवाबगंज का इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय
  • मीरगंज का चुराई दलपतपुर प्राथमिक विद्यालय
  • बहेड़ी का हथमना प्राथमिक विद्यालय

Also Read: यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.