सलमान खान की ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर जारी, फैंस को 27 फरवरी को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर धमाकेदार एक्शन के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर‘ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस कर रहे हैं। अब, मेकर्स ने सलमान खान का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिससे फैंस में और भी उत्सुकता बढ़ गई है।

साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर सलमान का तोहफा

प्रोडक्शन हाउस ने साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास सरप्राइज दिया और सलमान खान की ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में पहली बार सलमान खान का पूरा फेस रिवील हुआ है। इससे पहले जारी किए गए पोस्टर्स में उनका चेहरा आधा छुपा हुआ था।

पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, “हमारे सभी प्यारे फैंस के धैर्य का हमें पूरा सम्मान है। साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर ‘सिकंदर’ को जो प्यार मिला, उसके लिए हम आभारी हैं। अब 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है।”

27 फरवरी को मिलेगा खास सरप्राइज

फिल्म के इस नए अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि 27 फरवरी को फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है, जैसे कि टीजर या ट्रेलर की रिलीज डेट। इससे पहले आए टीजर और पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, और अब यह नया अपडेट भी ट्रेंड कर रहा है।

ईद 2025 पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’

फिल्म ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। वहीं, ‘बाहुबली’ के कटप्पा यानी सत्यराज फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ऊंची हैं।

बता दे, फिल्म का निर्देशन कर रहे ए.आर. मुरुगदॉस ने इससे पहले कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, इसलिए ‘सिकंदर’ को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। अब सभी की नजरें 27 फरवरी पर टिकी हैं, जब फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

Also Read: ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म ‘A Complete Unknown’ भारत में होगी रिलीज, जानिए डेट और डिटेल्स

Get real time updates directly on you device, subscribe now.