बिहार की राजनीति में नया ट्विस्ट, होली के बाद Politics में इंट्री करेंगे नितीश के पुत्र Nishant Kumar!
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं तक कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि उन्हें अब सियासत में कदम रखना चाहिए। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर लगाकर भी उनके राजनीति में आने की अपील की गई थी। हालांकि हर बार अंतिम निर्णय को लेकर यही कहा जाता रहा कि फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है।
श्रवण कुमार का खुलासा, जल्द होगी एंट्री
दरअसल होली से ठीक पहले मंगलवार 03 मार्च 2026 को जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) बहुत जल्द सक्रिय राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि होली के अवसर पर वह एक ऐसी बात कहना चाहते हैं जिसकी चर्चा लंबे समय से पूरे राज्य में हो रही है और वह है निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री। उन्होंने दोहराया कि बहुत जल्द उनकी सक्रिय राजनीति में शुरुआत होगी।
श्रवण कुमार ने कहा कि राज्यभर के खासकर युवा लंबे समय से निशांत कुमार (Nishant Kumar) के राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि यह इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। मंत्री ने निशांत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दीं। उनके इस बयान को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

किस भूमिका में आएंगे Nishant Kumar?
वहीं जब उनसे पूछा गया कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) किस रूप में राजनीति में एंट्री करेंगे, तो श्रवण कुमार ने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनके आने की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा होने के नाते जो मांग और अपेक्षाएं हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए बड़े नेता मिलकर निर्णय करेंगे।
अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया
वहीं इस मुद्दे पर मंत्री अशोक चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। उनके मुताबिक पूरी पार्टी चाहती थी कि वे राजनीति में आएं और यह होली के मौके पर बड़ी घोषणा है। अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत कुमार का भविष्य उज्ज्वल होगा और वे नीतीश कुमार की फोटो कॉपी हैं। हालांकि उन्होंने भी दोहराया कि वे किस भूमिका में सियासत में उतरेंगे, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
दरअसल निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में एंट्री को लेकर जो चर्चा लंबे समय से चल रही थी, उसे अब श्रवण कुमार के बयान ने नया मोड़ दे दिया है। होली से पहले आए इस संकेत ने बिहार की सियासत में हलचल तेज कर दी है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि औपचारिक घोषणा कब और किस रूप में की जाती है।
Also Read: न्यायिक प्रक्रिया में AI के दुरुपयोग पर Supreme Court का सख्त रुख

