दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए ने चार नए आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां हुईं छह

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की साजिश में शामिल चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 10 नवंबर को की गई इन गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब छह हो गई है। इन चारों आरोपियों को जल्द ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन हैं नए गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है डॉ. मुजम्मिल शकील गनई (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग), डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ), मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां)। बताया जा रहा है कि इन सभी ने उस साजिश में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे।

इस मामले में इससे पहले आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दोनों पर आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी की मदद करने का आरोप है। अब जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर हमले को अंजाम देने में उमर की सक्रिय सहायता करने का आरोप है।

खबरों के मुताबिक, आतंकी 6 दिसंबर के आसपास एक बहुत बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे। इसकी वजह यह थी कि 6 दिसंबर 1992 को ही बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। आतंकी इस दिन बड़े पैमाने पर विस्फोट करना चाहते थे।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉ. आदिल को गिरफ्तार करके उनकी योजना पर पानी फेर दिया। डॉ. आदिल पर श्रीनगर में सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टर लगाने का आरोप था। डॉ. आदिल की मदद से ही डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में हथियार और 2900 किलो विस्फोटक बरामद किए गए।

Also Read: नेपाल में फिर भड़का जेन-जेड विद्रोह, कार्यवाहक PM सुशीला कार्की ने की शांति की अपील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.