हथकड़ी में न्यूयॉर्क पहुंचे निकोलस मादुरो, हैप्पी न्यू ईयर बोलते दिखे वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति

Sandesh Wahak Digital Desk: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को लेकर अमेरिकी सेना का विमान न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतर चुका है। वहां से उन्हें बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकॉप्टर से सीधे न्यूयॉर्क शहर लाया गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मादुरो को अब कुख्यात मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में रखा जाएगा, जहां उनकी औपचारिक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

व्हाइट हाउस का Perp Walk वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे चौंकाने वाली तस्वीर व्हाइट हाउस के आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट से साझा की गई। एक्स (X) पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में निकोलस मादुरो के हाथों में हथकड़ी नजर आ रही है। वे अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के एजेंटों की गिरफ्त में हैं।

वीडियो में एक अजीबोगरीब नजारा दिखा जब मादुरो वहां मौजूद लोगों को शुभ रात्रि (Good Night) और नया साल मुबारक हो कहते सुनाई दिए। व्हाइट हाउस ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, Perp Walked, जिसका मतलब है किसी मुजरिम को मीडिया के सामने से ले जाकर उसकी गिरफ्तारी का सार्वजनिक प्रदर्शन करना।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मादुरो को सोमवार शाम तक अमेरिकी अदालत में पेश किया जा सकता है। उन पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते अमेरिका ने यह बड़ा ऑपरेशन चलाया है।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी रोड्रिग्ज को बनाया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति, मादुरो की गैरमौजूदगी में संभालेंगी देश की कमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.