निधि अग्रवाल ने सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल पर दी सफाई, कहा- आयोजकों ने दी थी गाड़ी

Sandesh Wahak Digital Desk: हाल ही में एक स्टोर लॉन्च इवेंट के लिए आंध्र प्रदेश के भीमवरम गईं अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के आरोपों पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर उनकी सरकारी गाड़ी में यात्रा करने की तस्वीरें वायरल होने के बाद, निधि ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वह गाड़ी सरकारी नहीं थी, बल्कि इवेंट के आयोजकों ने उनकी सुविधा के लिए दी थी।

गाड़ी मैंने नहीं चुनी, न ही मंगवाई

निधि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, मैं सोशल मीडिया पर चल रही कुछ बातों को साफ करना चाहती हूं। इवेंट के दौरान मुझे जो गाड़ी दी गई थी, वह आंध्र प्रदेश सरकार की नहीं थी। वह गाड़ी इवेंट के लोकल आयोजकों ने ही मेरी सुविधा के लिए दी थी। मैंने उस गाड़ी को ना तो चुना था और ना ही मंगवाया था।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स में गलत तरीके से कहा जा रहा है कि वह गाड़ी मुझे सरकारी अधिकारियों ने भेजी थी। यह दावा पूरी तरह से गलत है। मेरा इस मामले में किसी भी सरकारी अधिकारी से कोई संबंध नहीं है और गाड़ी का सरकार से कोई लेना-देना नहीं था।

हाल ही में रिलीज़ हुई है फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू

काम की बात करें तो, निधि अग्रवाल की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘हरी हरा वीरा मल्लू’ है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में उनके साथ पवन कल्याण और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पार्ट का नाम ‘हरि हर वीरा मल्लू पार्ट-1- स्वार्ड वर्सेज स्पिरिट’ है, जो 23 जुलाई को रिलीज़ हुई है। फिल्म में नरगिस फाकरी, नोरा फतेही और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.