निक्की हत्याकांड: आरोपी के वकील ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
Sandesh Wahak Digital Desk: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी विपिन भाटी के वकील मनोज भाटी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे एकतरफा बताया है। वकील का कहना है कि पुलिस की जांच में कई कमियां हैं और इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
मनोज भाटी ने कहा, फोर्टिस अस्पताल की एमएलसी (Medico-Legal Case) रिपोर्ट के मुताबिक, निक्की की मौत सिलेंडर फटने से हुई है। फिर यह हत्या का मामला कैसे हो गया? हम चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें कानूनी सबूत नहीं हैं और कानून के आधार पर ही कार्रवाई होनी चाहिए।
वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल एकतरफा कार्रवाई की है और घटना को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से फैलाया गया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सभी आरोपियों की जमानत कराने की कोशिश करेंगे।
मामले में 4 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
निक्की हत्याकांड में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें निक्की की सास, ससुर, जेठ और पति विपिन भाटी शामिल हैं। सभी को 25 अगस्त को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इस बीच, निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने बताया कि 2016 में उनकी शादी निक्की के भाई रोहित से हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद से ही उनके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निक्की को जलाने से पहले उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था।
Also Read: Lucknow News: हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में थार से मिला 20 किलो गोमांस, एक गिरफ्तार

