बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने पहनी बैंगनी कांजीवरम, महिला सशक्तिकरण का इशारा

Sandesh Wahak Digital Desk: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट से पहले संसद पहुंचने का लुक एक बार फिर सुर्खियों में है। आज (रविवार) संसद पहुंचते समय वह एक खूबसूरत बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी में नज़र आईं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर का काम था।

यह साड़ी न सिर्फ उनके फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा है, बल्कि सांस्कृतिक विविधता और हथकरघा कला को बढ़ावा देने के उनके विशेष अंदाज़ की ओर भी इशारा करती है। हर साल की तरह इस बार भी उनकी साड़ी में छिपे संदेश पर चर्चा तेज़ है।

वित्त मत्री का बैंगनी रंग चुनना कई मायनों में खास है। बैंगनी रंग को महिला सशक्तीकरण, गरिमा, न्याय और समानता का प्रतीक माना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नारी अधिकार आंदोलन से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार का बजट महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और आर्थिक आज़ादी पर विशेष ध्यान देगा?

साड़ी दिवस बन गया है बजट डे

निर्मला सीतारमण ने 2019 से ही हर बजट पर एक अलग राज्य की पारंपरिक साड़ी पहनकर एक अनोखी परंपरा शुरू की है। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने के हथकरघा कारीगरों को सम्मान देने, उनकी कला को दुनिया के सामने लाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक तरीका बन गया है।

पिछले सालों के लुक पर एक नजर

2024: नीली तुसार रेशम साड़ी (पश्चिम बंगाल), बारीक कंथा कढ़ाई के साथ।

2023: कर्नाटक की लाल इलकल साड़ी, सोने की जरी और कसूती कढ़ाई वाली।

2022: ओडिशा की गहरे भूरे रंग की बोमकाई साड़ी।

2021: तेलंगाना की पोचमपल्ली इक्कट सिल्क साड़ी।

2020: चमकीली पीली रेशमी साड़ी (आशा और समृद्धि का प्रतीक)।

2019: गुलाबी मंगलगीरी साड़ी (पहला बजट)।

Also Read: लखनऊ की बटलर झील में शुरू होगा ‘आईलैंड कैफे’, पानी के बीचों-बीच प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.