नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल, वायरल हुआ ये खास वीडियो
Sandesh Wahak Digital Desk: अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार चर्चा में मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी और डाउन टू अर्थ नेचर ने लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो में क्या है खास?

दरअसल, श्लोका मेहता हाल ही में अपने बच्चों वेदा और पृथ्वी के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान उनका बेहद सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आया। पार्टी से लौटते समय श्लोका की एक छोटी-सी हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब श्लोका पार्टी से बाहर निकल रही थीं, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़े कागज के टुकड़े पर पड़ी। उन्होंने बिना किसी झिझक के झुककर उसे उठा लिया और पास रखे कूड़ेदान में डाल दिया। उनके इस व्यवहार को देखकर वहां खड़े नौकर-चाकर और नैनी भी हैरान रह गए।
यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग श्लोका मेहता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “श्लोका जी की सादगी देखकर दिल खुश हो गया।” वहीं, दूसरे ने कहा, “अंबानी परिवार के संस्कार ही अलग हैं, इतनी बड़ी फैमिली की बहू होकर भी इतनी डाउन टू अर्थ।”
2019 में हुई थी शादी

बता दें कि श्लोका मेहता ने साल 2019 में मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी की थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। शादी के बाद दिसंबर 2021 में बेटे पृथ्वी का जन्म हुआ, जबकि मई 2023 में बेटी वेदा ने इस दुनिया में कदम रखा।
श्लोका मेहता की इस सादगी और ज़मीन से जुड़ाव ने एक बार फिर अंबानी परिवार को अलग पहचान दी है।
Also Read: Chhaava Box Office: छावा का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, वीकेंड में ही पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा!

