नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात, NDA की चुनावी रणनीति पर मंथन

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20-25 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बैठक बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर थी।

अमित शाह बुधवार रात को ही पटना पहुंच गए थे, जहां उन्होंने देर रात तक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लंबी चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और नेताओं को हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इस बैठक में बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी बात हुई।

कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

पटना के बाद, अमित शाह अपने बिहार दौरे के दौरान आज डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में बूथ सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया जाएगा।

अमित शाह इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे। चुनाव के लिहाज से अमित शाह के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा और रणनीति बनाने से जुड़ा है।

Also Read: Lucknow News: 20 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं और बच्चों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.