NDA विधायक दल ने नीतीश कुमार को चुना नेता, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है, जिसके साथ ही वह रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
JDU ने सर्वसम्मति से चुना नेता
जदयू विधायक दल की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन विजेंद्र यादव ने किया। इसके बाद सभी विधायकों ने ध्वनिमत से नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया। पार्टी सदस्यों का यह सर्वसम्मत समर्थन नई बिहार सरकार के गठन से पहले जदयू और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर नीतीश कुमार की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
BJP ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में भी अहम फैसला लिया गया। भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को ही उप मुख्यमंत्री बनाए रखने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार (JDU)
उपमुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी (BJP) और विजय सिन्हा (BJP)
जदयू और भाजपा के फैसलों के बाद अब नीतीश कुमार जल्द ही राजभवन जाकर अपने पद से औपचारिक इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

