नीतीश कुमार का सुपर ओवर, जंगलराज और भ्रष्टाचार को सीमा के बाहर धकेला

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती का दिलचस्प दौर जारी है, और एनडीए को मिल रही शानदार बढ़त के बीच उसके साथी जदयू ने सोशल मीडिया पर जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने एक बेहद चर्चित कार्टून पोस्ट करके विपक्ष पर तीखा वार किया है।

जदयू ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक कार्टून शेयर किया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बल्लेबाज के रूप में दिखाया गया है। इस कार्टून में नीतीश की बल्लेबाजी से ‘जंगलराज’, ‘भ्रष्टाचार’, ‘परिवारवाद’ और ‘विपक्ष का अहंकार’ जैसी गेंदें सीमा के बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस कार्टून के साथ जदयू ने लिखा, नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार, इन सबको बिहार की राजनीति की सीमा के बाहर धकेल दिया है। यही है सुशासन का असली प्रभाव और यही है बिहार का आत्मविश्वास। मतगणना में मिल रही बढ़त से उत्साहित जदयू ने एक और पोस्ट करके अपने कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को बधाई दी। पार्टी ने इसे बिहारवासियों के ‘विश्वास और भरोसे’ की जीत बताया।

Also Read: बॉलीवुड की दादी-नानी कही जाने वाली वयोवृद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.