Lucknow News: अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, 1 से 30 सितंबर तक चलेगा नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब 1 से 30 सितंबर तक राज्य भर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया जाएगा। इसका मतलब है कि दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह अभियान सभी जिलों में जिलाधिकारी की देखरेख में चलेगा।

दण्ड नहीं, सुरक्षा है मकसद

सरकार का कहना है कि इस अभियान का मकसद लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, हेलमेट पहनना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति भी इस नियम का सख्ती से पालन करने की सलाह दे चुकी है। इस अभियान के तहत, पुलिस, राजस्व, और परिवहन विभाग मिलकर काम करेंगे।

परिवहन विभाग ने सभी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) और पेट्रोल पंप मालिकों से इस अभियान में पूरा सहयोग देने की अपील की है। खाद्य एवं रसद विभाग पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन सुनिश्चित करेगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से दुर्घटनाओं और मौतों में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Also Read: Gorakhpur News: डिजिटल अरेस्ट जालसाजी में पुलिस ने दिलाई राहत, रिटायर्ड शिक्षक को लौटाए 13.87 लाख रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.