यूपी के एक्सप्रेसवे पर अब नहीं दौड़ेगी तेज रफ्तार, यूपीडा ने घटाई स्पीड लिमिट, नया चार्ट जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने बड़ा फैसला लिया है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा (Speed Limit) कम कर दी गई है। यह आदेश शुक्रवार से प्रभावी होगा और 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।

वाहनों की नई गति सीमा (किमी प्रति घंटा)

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिन (सुबह 8 से रात 8) और रात (रात 8 से सुबह 8) के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं:

वाहन का प्रकार दिन की स्पीड (km/h) रात की स्पीड (km/h)
कार (हल्के वाहन) 80 60
बस/यात्री वाहन (9 सीट से अधिक) 60 50
ट्रक/मालवाहक वाहन 50 40

50 मीटर से कम विजिबिलिटी पर लगेगी रोक

यूपीडा ने स्पष्ट किया है कि यदि कोहरा अत्यधिक घना होता है और दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से कम रह जाती है, तो सुरक्षा टीमें टोल प्लाजा पर वाहनों को रोक देंगी। इसके बाद वाहनों को सुरक्षित समूहों (Groups) में एक साथ रवाना किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • फॉग लाइट और बोर्ड: एक्सप्रेसवे के प्रवेश और निकास द्वारों पर फॉग लाइटें लगाई जाएंगी और नई गति सीमा के सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।

  • पब्लिक अनाउंसमेंट: टोल प्लाजा और रोड-साइड सुविधाओं पर लाउडस्पीकर के जरिए ड्राइवरों को जागरूक किया जाएगा।

  • इमरजेंसी सेवा: 24 घंटे पेट्रोलिंग, एम्बुलेंस और सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी। एक्सप्रेसवे पर मौजूद गड्ढों (पैच) को भी तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: सिद्धार्थनगर: परीक्षा के बीच बुद्ध विद्यापीठ में प्रबंधक और प्राचार्य भिड़े, कॉलेज परिसर में तनाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.