Noida News: लूट के बाद ई-रिक्शा से भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

Noida News: नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Noida News

जबकि पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ हुई, जो सेक्टर 15 मेट्रो के पास ई-रिक्शा में सवारी बनकर जा रहे थे.

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और लूटपाट की. बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली.

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना फेज-1 पुलिस सक्रिय हो गई और चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने मामला संदिग्ध जानकर एक ई-रिक्शा को रुकवाने की कोशिश की. लेकिन उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की.

इस दौरान बदमाशों का ई-रिक्शा नाले की ओर पलट गया और खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे दो बदमाश, विकास और आजाद घायल हो गए. वहीं, तीसरे आरोपी सरताज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लूट का सभी सामान बरामद कर लिया है. अब आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियों से नोएडा पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.

Also Read: UP News: 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, भीषण गर्मी में नहीं होगा पानी का संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.