अब Sourav Ganguly पर बनाने वाली है नई बायोपिक, ये कलाकार निभाएगा किरदार
Sandesh Wahak Digital Desk: हर साल कई पॉपुलर और नॉन पॉपुलर लोगों की बायोपिक बनती है। कुछ फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है, जबकि जिन शख्सियतों के बारे में ऑडियंस पहले से बहुत कुछ जानती है, वहां कई बार खास रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिलता। भारतीय सिनेमा में स्पोर्ट्स बायोपिक का चलन काफी सफल रहा है। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, सचिन ए बिलियन ड्रीम्स, भाग मिल्खा भाग और मैरी कॉम जैसी फिल्मों को दर्शकों ने जमकर सराहा है। अब इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक आने वाली है, जिसका ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया गया था।
लंबे समय बाद सामने आया बड़ा अपडेट
दरअसल सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर अब तक सिर्फ तैयारियों की ही बातें सामने आती रही थीं, लेकिन अब फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आ गया है। यह अपडेट फिल्म के शूटिंग शेड्यूल से जुड़ा है, जिसे सुनकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
हाल ही में फिल्ममेकर लव रंजन ने अपनी फिल्मों को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनने से पहले एक ऑडियंस हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्में देखना पसंद है और वे हर तरह की फिल्मों के शौकीन हैं। उनका कहना है कि वे अलग अलग तरह की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, इसलिए हर जॉनर को पसंद करते हैं। प्रोड्यूसर बनने का आइडिया भी इसी सोच से आया।
मार्च में शुरू होगी Sourav Ganguly की बायोपिक
दरअसल इसी इंटरव्यू में लव रंजन ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर सबसे सॉलिड अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वध 2 की रिलीज के बाद उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। फिलहाल उन्होंने अजय देवगन के साथ एक एक्शन फिल्म पूरी कर ली है, जिसकी रिलीज इस साल के आखिर में होगी और इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द मार्च में सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और इसी पर इस वक्त काम चल रहा है।
वहीं इस बायोपिक में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का किरदार राजकुमार राव निभाते नजर आएंगे। राजकुमार राव हाल ही में स्त्री 2 से चर्चा में रहे हैं, जिसने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। इससे पहले खुद सौरव गांगुली इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उनकी बायोपिक में राजकुमार राव ही मुख्य भूमिका निभाएंगे।
बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं राजकुमार राव
अब राजकुमार राव ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा था कि वे इस रोल को लेकर नर्वस हैं, क्योंकि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि उनके लिए यह अनुभव बेहद मजेदार भी होने वाला है। अब जब फिल्म की शूटिंग की तारीख सामने आ चुकी है, तो सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के फैंस इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Also Read: Sunidhi Chauhan के इस 20 साल पुराने गाने पर अब हो रहा विवाद?

