अब अमेरिका में भी दीवाली के दिन होगा अवकाश, संसद में पेश हुआ प्रस्ताव
अमेरिका की एक प्रमुख सांसद ने संसद में एक विधेयक पेश कर दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका की एक प्रमुख सांसद ने संसद में एक विधेयक पेश कर दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा है।
27 मई को एक प्रमुख अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग ने अमेरिकी कांग्रेस में दीवाली को एक संघीय अवकाश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश किया, जिसका देश भर के विभिन्न समुदायों द्वारा स्वागत किया गया है।
सांसद ग्रेस मेंग ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश करने के बाद डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, दिवाली दुनिया भर में अरबों लोगों, न्यूयॉर्क और अमेरिका में अनगिनत परिवारों तथा समुदायों के लिए वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।
दिवाली दिवस अधिनियम को संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो दिवाली के दिन होने वाला अवकाश अमेरिका में 12वां संघीय अवकाश होगा।
Also Read: UP : बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से, अखिलेश यादव ने साधा निशाना