बिहार में अब धर्म-जाति नहीं, काम पर होगी राजनीति: तेजस्वी यादव
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी तीन-चार महीने का समय हो, लेकिन राज्य की सियासत गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को जमुई में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि अब बिहार में धर्म और जाति देखकर राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि काम और मुद्दों के आधार पर ही राजनीति होगी।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने खुद को भगवान कृष्ण का वंशज बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा और सुधांशु त्रिवेदी का आजादी में कोई योगदान रहा है? ये लोग तो अंग्रेजों के गुलाम रहे हैं।
वक्फ कानून और इमरजेंसी पर पलटवार
दरअसल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ कानून के विरोध में आयोजित एक रैली में तेजस्वी यादव के उस बयान पर उन्हें घेरा था, जिसमें उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर वक्फ कानून को ‘कूड़ेदान’ में फेंकने की बात कही थी। इस पर तेजस्वी यादव ने जमुई में भाजपा और सुधांशु त्रिवेदी के आरोपों का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने पूछा, इमरजेंसी में उनके पिता जेल गए क्या? मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) जेल गए हैं। ये लोग क्या हम लोगों को बताने का काम करेंगे?
Also Read: Lucknow News: बिजली विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, निशातगंज में मचा हड़कंप

