अब पूरा होगा Moon पर रात गुज़ारने का सपना, बन रहा होटल!

Sandesh Wahak Digital Desk: अब तक लोग धरती पर लग्जरी होटलों में ठहरने की बात करते थे, लेकिन अब चांद (Moon) पर होटल में रहने का सपना भी हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है। सोशल मीडिया और अंतरिक्ष जगत में इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी चंद्रमा (Moon) पर होटल बनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए लोगों से लाखों डॉलर की एडवांस बुकिंग भी ली जा रही है।

Moon पर रहना अब कल्पना नहीं

दरअसल  कैलिफोर्निया की स्टार्टअप कंपनी जीआरयू स्पेस ने चांद (Moon) पर होटल में ठहरने के इच्छुक लोगों से जमा राशि लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इस कंपनी की स्थापना मात्र 21 साल के युवा उद्यमी स्काइलर चान ने की है। कंपनी का दावा है कि वह साल 2032 तक दुनिया का पहला चंद्रमा होटल (Moon Hotail) खोल सकती है। जीआरयू स्पेस उन लोगों से एडवांस रकम ले रही है, जो भविष्य में चांद पर होटल में रुकने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होना चाहते हैं।

यहां कंपनी ने अलग अलग विकल्पों के तहत 2.5 लाख डॉलर से लेकर 10 लाख डॉलर तक की जमा राशि तय की है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि होटल के कमरों की पूरी कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन स्काइलर चान के मुताबिक एक कमरे का खर्च 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 80 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है कि पूरी रकम एक साथ नहीं देनी होगी।

चंद्रमा की मिट्टी से बनेगा होटल

वहीं जीआरयू स्पेस का कहना है कि वह चांद (Moon) पर होटल बनाने के लिए अनोखी तकनीक का इस्तेमाल करेगी। कंपनी निर्माण के लिए जरूरी सामान पृथ्वी से भेजने के बजाय चंद्रमा (Moon) पर मौजूद मिट्टी का उपयोग करेगी। रोबोटिक सिस्टम की मदद से चंद्रमा (Moon) की मिट्टी से मजबूत ब्लॉक तैयार किए जाएंगे, जिनसे होटल की इमारत बनाई जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह संरचना चांद के कठोर मौसम और परिस्थितियों को सहने में सक्षम होगी।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

वहीं जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे। किसी ने लिखा कि जिसके पास इतने पैसे होंगे, वह धरती पर ही अपना होटल बनाकर ऐश की जिंदगी जिएगा। एक अन्य यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या इस स्कीम पर फाइनेंस की सुविधा भी मिलेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि प्लीज मुझे लोन दे दीजिए, मैं चांद (Moon) पर जाकर EMI भरता रहूंगा। इस तरह चांद (Moon) पर होटल की खबर ने लोगों को हैरान करने के साथ साथ मनोरंजन भी दिया है।

 

Also Read: बीजेपी में नए युग की शुरुआत: नितिन नबीन आज भरेंगे अध्यक्ष पद का नामांकन, कल होगी आधिकारिक ताजपोशी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.