Lucknow News: दलित युवक हरिओम की हत्या पर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर किया प्रदर्शन
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज चौराहे पर मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस की छात्र इकाई, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की कथित हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन किया।

NSUI के कार्यकर्ता दलित युवक की हत्या को लेकर आक्रोशित थे और उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और चौराहे से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

NSUI की मांग है कि हरिओम वाल्मीकि के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त सज़ा दी जाए और दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
Also Read: लखनऊ की सड़कों पर नहीं दिखेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस का मास्टर प्लान तैयार

