SGPGI लखनऊ में नर्सिंग छात्रों को मिले टैबलेट, प्रोफेशनल्स को दी गई खास सलाह

Sandesh Wahak Digital Desk: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए आए बीएससी और एमएससी नर्सिंग के छात्रों का स्वागत किया गया। साथ ही, अंतिम वर्ष के 52 छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए टैबलेट भी दिए गए। यह टैबलेट उत्तर प्रदेश सरकार की ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत दिए गए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है।

‘नर्सिंग के लिए सिर्फ ज्ञान नहीं, करुणा भी जरूरी’

इस मौके पर एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने छात्रों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा सिर्फ तकनीकी ज्ञान से नहीं चलता, बल्कि इसके लिए गहरी करुणा और अटूट प्रतिबद्धता भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने, नियमित रूप से क्लास आने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधा ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए नर्सिंग में अनुशासन, करुणा और हमेशा सीखते रहने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, कर्नल वरुण बाजपेयी (वीएसएम) ने छात्रों को बताया कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रोफेसर यादिद्या और ट्यूटर कुलदीप यादव के सहयोग से आयोजित किया गया था।

Also Read: Chitrakoot News: घर की चाभी न देने पर असलहाधारी बदमाशों ने किसान को छत से फेंका, पुलिस जांच में जुटी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.