O Romeo ने दिखाई बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत

Sandesh Wahak Digital Desk: वैलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रही है और लोगों को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे साफ है कि फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा सपोर्ट मिला है।

पहले तीन दिनों में शानदार कलेक्शन

दरअसल O Romeo फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली और इसने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने पहले तीन दिनों में मजबूत पकड़ बनाते हुए 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया।

पहले सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी

रिपोर्ट के मुताबिक O Romeo फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत कलेक्शन 34.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो मॉर्निंग शो में 7.12 प्रतिशत, दोपहर के शो में 11.92 प्रतिशत और शाम के शो में 11.53 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

Border 2 का कलेक्शन भी चर्चा में

दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने चौथे सोमवार को 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 322.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी का बैकग्राउंड

दरसल O Romeo फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का रोल निभाया है जबकि तृप्ति डिमरी ने अफ्शा कुरैशी यानी सपना दीदी का किरदार निभाया है। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी नजर आए हैं। फिल्म की कहानी Mafia Queens of Mumbai किताब से प्रेरित बताई जा रही है, जिसके आधार पर फिल्म की कहानी को तैयार किया गया है।

 

Also Read: UP में यूनानी डॉक्टरों का उत्पीड़न रोकने के लिए लामबंद हुआ एसोसिएशन, निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.