ODI World Cup 2027: तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका, श्रेयस अय्यर के बैकअप पर शुरू हुई तैयारी

Sports News: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चयनकर्ता मिडिल ऑर्डर के लिए युवा विकल्प तलाश रहे हैं।

इसी कड़ी में तिलक वर्मा का नाम श्रेयस अय्यर के संभावित बैकअप के तौर पर सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट तिलक को टॉप-6 में एक विकल्प के रूप में देख रहा है।

तिलक वर्मा के पक्ष में सबसे बड़ी बात उनका बाएं हाथ का बल्लेबाज होना है। भारतीय टॉप ऑर्डर में कई दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

ऐसे में तिलक टीम के बल्लेबाजी क्रम में विविधता ला सकते हैं।

इसके अलावा तिलक ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अपनी गेंदबाजी पर और काम करने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प दे सकें।

युवा बैकअप तैयार करना चाहता है टीम मैनेजमेंट

रिपोर्ट में BCCI सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट को मिडिल ऑर्डर के बैकअप विकल्पों को लेकर अभी काम करने की जरूरत महसूस हो रही है।

Tilak Varma

हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को देखते हुए ऐसा खिलाड़ी तैयार करने पर जोर है, जो बल्लेबाजी के साथ कुछ ओवर भी कर सके।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट परिस्थितियों के अनुसार विकल्प तैयार करना चाहता है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की उम्र को देखते हुए भी युवा खिलाड़ियों का बैकअप तैयार करना जरूरी माना जा रहा है।

रवींद्र जडेजा की फिटनेस भी एक अहम पहलू होगी।

न्यूजीलैंड दौरे से तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

वर्ल्ड कप की तैयारियों को अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे से गति मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज होगी, लेकिन एशियन गेम्स के कारण इस सीरीज में कई प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रह सकते हैं।

ऐसे में तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर रह सकती है।

Also Read: ‘गोल्डन बॉय’ का टूटा सपना, एशियन गेम्स में नहीं दिखेगा नीरज चोपड़ा का जलवा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.