Bareilly News: बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गूला रेलवे फाटक के पास बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव के पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो लॉक था। कुछ देर बाद उस मोबाइल पर कॉल आई, जिससे मृतक की पहचान 47 बटालियन एच दल पीएसी गाजियाबाद में तैनात सिपाही अंकुर कुमार के रूप में हुई। अंकुर, पुत्र राकेश कुमार, मूल रूप से गांव मनोरा, थाना सिखेड़ा, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी था।
साजिश या हादसा? पुलिस जांच में जुटी
मीरगंज थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि अंकुर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ या फिर किसी साजिश का शिकार बना। पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस को मिले मेमो के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनके आने के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
Also Read: बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल की फंदे से लटकाकर हत्या, परिजन फरार

