लखनऊ नगर निगम मुख्यालय से गायब मिले अफसर, मेयर सुषमा खर्कवाल ने जारी किए नोटिस
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल गुरुवार सुबह अचानक नगर निगम मुख्यालय पहुंच गईं। वहां उन्हें देखकर बड़ा झटका लगा, क्योंकि नगर आयुक्त के अलावा कोई भी बड़ा अधिकारी अपने दफ्तर में मौजूद नहीं था। बड़ी संख्या में अफसरों और कर्मचारियों के गैर-हाजिर मिलने पर मेयर ने गहरी नाराजगी जताई। मेयर ने तुरंत नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे, उन सभी को नोटिस जारी किया जाए।
‘यह नगर आयुक्त की जिम्मेदारी है’
मीडिया से बात करते हुए सुषमा खर्कवाल ने कहा जब मैं मुख्यालय पहुंची तो नगर आयुक्त को छोड़कर कोई भी बड़ा अफसर मौजूद नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि यह नगर आयुक्त की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचें और जनता की समस्याओं को सुनें।
मेयर ने बताया कि मौके पर एक भी अपर आयुक्त मौजूद नहीं था। इसके अलावा, तीन पीसीएस (PCS) स्तर के अधिकारी भी गायब मिले। मेयर ने इन सभी अधिकारियों को ‘शो कॉज’ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है, जिसमें उनसे अनुपस्थित रहने का कारण पूछा जाएगा। यह कार्रवाई दिखाती है कि मेयर अपने कार्यकाल में अनुशासन और जनता की सेवा को लेकर कितनी गंभीर हैं।
Also Read: Jhansi News: थाना प्रभारी पर मंत्री बेबी रानी मौर्य का सख्त रुख, DGP और गृह विभाग को भेजा पत्र

