किसान दिवस पर सीएम योगी ने 25 कृषकों को सौंपे ट्रैक्टर, बोले- किसानों की खुशहाली ही सरकार की प्राथमिकता

Lucknow News: पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को सम्मानित किया और उन्हें खेती में आधुनिकता जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस खास अवसर पर सीएम योगी ने अपने हाथों से 25 चयनित किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबी भेंट की। ट्रैक्टर पाकर किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। सरकार का लक्ष्य इन संसाधनों के जरिए खेती को और अधिक सुलभ और लाभदायक बनाना है।

CM Yogi distributes tractors

चौधरी चरण सिंह की जयंती को पूरे प्रदेश में ‘किसान सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान केवल ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोग करने वाले लोगों को भी सराहा गया। महिला किसानों को उनकी मेहनत और नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसानों और कृषि निर्यातकों को विशेष पुरस्कार दिए गए। संरक्षित खेती (Protected Farming) को बढ़ावा देने वाले किसानों को आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया गया।

आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जोर देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना था कि देश का किसान खुशहाल हो, और उत्तर प्रदेश सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। आधुनिक कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करना ही सरकार का मुख्य संकल्प है।

Also Read: Sambhal News: ग्राइंडर से किए टुकड़े, अलग-अलग बैग में भरे, UP में एक और मुस्कान!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.