Ayodhya News: शादी के महज तीसरे दिन दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के हयात नगर गाँव में शादी के महज तीसरे दिन एक दुल्हन लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार हो गई। यह घटना अचानक हुई, जिससे खुशी का माहौल मातम और चिंता में बदल गया है। पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है, जिसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

25 नवंबर को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, हयात नगर निवासी रामतेज के बेटे मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गाँव में धूमधाम से संपन्न हुई थी। परिजनों ने बताया कि बीती रात जब सभी घर वाले सो रहे थे, तब दुल्हन ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया। वह घर में रखे लाखों रुपये के जेवर, नगदी और कुछ कीमती सामान लेकर चुपचाप घर से निकल गई।

सुबह उठने पर जब दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली, तो परिवार के होश उड़ गए। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो तुरंत रुदौली कोतवाली में सूचना दी गई। दूल्हे के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दुल्हन को घर से बाहर जाते हुए देखा गया है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने और जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

Also Read: अलीगढ़ में महिला सिपाही ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.