विराट और अनुष्का के भावुक पल पर सनील शेट्टी ने लिखा- एक प्रेम कहानी जो जीत के साथ मुकम्मल हुई

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद बॉलीवुड अभिनेता सनील शेट्टी ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भावुक लम्हे की दिल से सराहना की। सनील शेट्टी ने इस जज्बाती पल को एक प्रेम कहानी जो जीत के साथ मुकम्मल हुई कहते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें अनुष्का शर्मा मैदान में दौड़ती हुई विराट को गले लगाती हैं और उनकी आंखों से छलकते आंसू पोंछती नजर आती हैं। इस जीत से भरे लम्हे को साझा करते हुए शेट्टी ने विराट कोहली की IPL में अब तक की भावनात्मक और संघर्षपूर्ण यात्रा को याद किया।

63 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, 18 साल। अनगिनत रन। अटूट विश्वास। और आखिरकार… किस्मत ने लाल रंग पहन लिया। विराट कोहली — वो शख्स जिसने IPL को सबसे गूंजदार दहाड़ दी। आखिरकार वो ट्रॉफी उठा पाया, जिसका पीछा उसने दिल, जुनून और आत्मा से किया। ये सिर्फ जीत नहीं है, ये एक प्रेम कहानी है जो अब शोहरत से सजी है। @virat.kohli @anushkasharma”

उन्होंने इस वीडियो में अनुष्का की फिल्म ‘सुल्तान’ का मशहूर गाना ‘जग घूमेया’ भी शामिल किया, जो इस भावुक पल को और भी खास बना देता है। सिर्फ सनील शेट्टी ही नहीं, कई फिल्मी सितारों ने RCB की पहली IPL जीत पर बधाइयों की बारिश की। तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर RCB और उसके फैंस को बधाई देते हुए लिखा, “RCB और उसके हर एक फैन को बधाई। आपने सालों तक इस जीत का इंतजार पूरे जोश, जुनून और प्यार के साथ किया। ये वाकई एक बेहद खास पल है।”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं और अपने पति विराट कोहली और RCB की टीम के लिए पूरे दिल से चीयर कर रही थीं। जीत के बाद विराट अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और दौड़कर अनुष्का को गले लगा लिया। यह नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Also Read: राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक का दमदार टीज़र रिलीज़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.