ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप: सोनू सूद से ED कर रही पूछताछ, 1xBet से जुड़े मामले में किया तलब

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने दिल्ली कार्यालय बुलाया है। सोनू सूद को मंगलवार को ईडी ऑफिस में देखा गया।

यह मामला करोड़ों रुपये के हवाला रैकेट से जुड़ा हुआ है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मशहूर हस्तियों ने इन ऐप्स का प्रचार किस तरह से किया और उन्हें भुगतान कैसे मिला। ईडी का आरोप है कि ये ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स लोगों को जुए की लत लगाते हैं और आर्थिक संकट पैदा करते हैं।

सेलिब्रिटीज की भूमिका की हो रही जांच

ईडी ने कोर्ट में कहा था कि जब बड़े सेलिब्रिटी इन ऐप्स का प्रचार करते हैं, तो युवा और बच्चे इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। पहले इन्हें ‘स्किल-बेस्ड गेमिंग’ के नाम पर लुभाया जाता है, और फिर करोड़ों की ठगी की जाती है।

इस मामले में सोनू सूद से पहले क्रिकेटर युवराज सिंह से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा, सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती जैसी हस्तियां भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। सरकार ने हाल ही में ऐसे ऐप्स पर रोक लगाई है, लेकिन कई सेलिब्रिटी अभी भी जांच का सामना कर रहे हैं।

Also Read: लखनऊ में चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, कई घटनाओं का खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.