सिर्फ 7 दिन बचे हैं: बिना CA मदद के खुद फाइल करें ITR

Sandesh Wahak Digital Desk: वर्त्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख अब सिर्फ 7 दिन दूर है। 8 सितंबर तक लगभग 5 करोड़ लोग अपना ITR फाइल कर चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक हफ्ते में करीब 3 करोड़ और लोग इसे फाइल करेंगे।

इस साल आप बिना किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की मदद के खुद भी आसानी से ITR फाइल कर सकते हैं। सरकार ने ई-फाइलिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएँ दी हैं। Pre-filled ITR फॉर्म्स में आपकी सैलरी, TDS और बैंक इंटरेस्ट जैसी जानकारी पहले से भरी होती है। आपको केवल उसे चेक करना और जरूरत पड़ने पर सुधार करना होता है।

Step-by-Step ITR फाइलिंग:

  • दस्तावेज तैयार करें: Form 16, Form 26AS, बैंक स्टेटमेंट्स, निवेश प्रमाण और अन्य आय के विवरण तैयार रखें।
  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें: http://www.incometax.gov.in
    पर PAN नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • सही ITR फॉर्म चुनें: सैलरी, एक प्रॉपर्टी और बैंक इंटरेस्ट वाले लोग ITR-1 भरें। अन्य मामलों में ITR-2 या ITR-3 चुनें।
  • Pre-filled डेटा चेक करें और आवश्यक सुधार करें।
  • डिडक्शन और टैक्स छूट का लाभ लें: 80C, 80D और हाउस/एजुकेशन लोन के लाभ शामिल करें।
  • सबमिट और ई-वेरीफाई करें: Aadhaar OTP, नेट बैंकिंग या बैंक अकाउंट से वेरीफाई करना अनिवार्य है।

यदि आप 15 सितंबर तक ITR फाइल नहीं करते हैं, तो ₹1,000 से ₹5,000 तक पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

अब समय कम है, इसलिए जल्द ITR फाइल करें और पेनल्टी से बचें।

Also Read: बिहार में NDA की सीटों पर रार, नीतीश ने बिना सहमति के किया उम्मीदवार का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.